इस मुहिम के दौरान डैज़र्ट कूलरों, फूलों के गमलों और पक्षियों के लिए पानी के कंटेनरों आदि में मच्छर के लार्वे की मौजूदगी का पता लगा, जिससे इसके तुरंत रोकथाम की ज़रूरत महसूस की गई।
इस मुहिम के दौरान डैज़र्ट कूलरों, फूलों के गमलों और पक्षियों के लिए पानी के कंटेनरों आदि में मच्छर के लार्वे की मौजूदगी का पता लगा, जिससे इसके तुरंत रोकथाम की ज़रूरत महसूस की गई।
डेंगू से लड़ने के लिए सामूहिक यत्नों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज यहाँ मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल ‘हर शुक्रवार डेंगू ते वार‘ के हिस्से के तौर पर अपने कैबिनेट साथियों और विरोधी पक्ष के नेता की रिहायशों का निरीक्षण किया। इस मुहिम के दौरान डैज़र्ट कूलरों, फूलों के गमलों और पक्षियों के लिए पानी के कंटेनरों आदि में मच्छर के लार्वे की मौजूदगी का पता लगा, जिससे इसके तुरंत रोकथाम की ज़रूरत महसूस की गई।
डा. बलबीर सिंह ने मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को ख़त्म करने की महत्ता पर ज़ोर देते हुये कहा कि यदि डेंगू के कारण ब्लीडिंग (हैमोरहैजिक) की समस्या पैदा होती है तो यह बहुत ही घातक बन सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर पेचीदगियां पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि हालाँकि सामूहिक यत्न इसके फैलाव को रोक सकते हैं। उन्होंने पंजाब को डेंगू मुक्त बनाने के लिए मरीज़ों की देखभाल करने वालों, मंत्रियों, विरोधी पक्ष के नेता और लोगों को इकठ्ठा काम करने की अपील की।
स्वास्थ्य मंत्री ने आशा वर्करों से लेकर सीनियर अधिकारियों तक सभी को जागरूकता मुहिमों को और तेज करने और इस नेक कार्य काम में सहयोग देने के लिए लोगों को लामबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हर गाँव और मोहल्ले की स्वास्थ्य समितियाँ हर शुक्रवार सुबह 9 से 10 बजे तक घरों का निरीक्षण करें जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि मच्छर का कोई भी लार्वा बचा न रहे।
डा. बलबीर सिंह ने डेंगू को असली मायनों में हराने के लिए इस मुहिम में बड़े स्तर पर भागीदारी की अपील की। उन्होंने सभी को पानी के कंटेनरों को ढक्कन, कूलरों को हफ्तावारी आधार पर साफ़ करने और अपने घरों के आसपास पानी खड़ा न होने देने की सलाह दी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0