पुलिस ने 75 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया
पुलिस ने 75 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 132वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 116 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 4.5 किलो हेरोइन और 1 किलो अफ़ीम बरामद की है। इससे सिर्फ़ 132 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 21,495 हो गई है।
यह आपरेशन डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया।
आपरेशन के विवरण देते हुये स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 86 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के सम्मिलन वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 459 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 85 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 459 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की।
स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी- एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 75 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0