उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति स्थिर होने पर सभी राहत कैंप अब बंद कर दिए गए हैं। जबकि इन कैंपों में रह रहे प्रभावित लोग अपने-अपने घरों में लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी।
राजस्व मंत्री ने बताया कि पंजाब भर में बाढ़ के चरम दौर के दौरान कुल 219 राहत कैंप खोले गए थे, जिनमें समय-समय पर 8,270 प्रभावित लोगों ने ठहराव किया। उन्होंने कहा कि हालात में सुधार के साथ ही कैंपों की संख्या घटती रही। आज एक भी कैंप सक्रिय नहीं है और सभी प्रभावित परिवार अपने गांवों और घरों को लौट चुके हैं।
बाढ़ के दौरान शुरू किए गए राहत कार्यों पर प्रकाश डालते हुए मुंडियां ने कहा कि 1 अगस्त से अब तक लगभग 23,340 प्रभावित लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न ज़िलों के प्रशासन ने कैंपों में अस्थायी आवास, भोजन, दवाइयां और आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ बाढ़ के बाद मलबा हटाने, मृत पशुओं का निपटान, सीवरेज की सफाई और नुकसानी गयी सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत सहित विभिन्न सैनिटेशन उपाय सुनिश्चित किए।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 22 ज़िले और 2,555 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए, जिससे 3,89,445 लोग प्रभावित हुए। उल्लेखनीय है कि बाढ़ के कारण 57 लोगों की जान गई और 4 व्यक्तियों का कोई पता नहीं चला। इसके साथ ही 1,99,926.2 हेक्टेयर फसल क्षेत्र का नुकसान हुआ, जबकि बुनियादी ढांचे और पशुओं के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
मुंडियां ने बताया कि बचाव और राहत कार्यों के लिए एन.डी.आर.एफ, एस.डी.आर.एफ, सेना, जल सेना की टीमें और बी.एस.एफ. टीमों को नावों और मानवबल के साथ सेवा में लगाया गया। इसके साथ ही विभिन्न ज़िलों के प्रशासन ने पीने के पानी, भोजन के पैकेट और चिकित्सीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की, जबकि पशुओं की देखभाल के लिए वैटेरनरी टीमें तैनात की गईं थीं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0