किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में दो लोगों की गई जान और आठ घायल; मृतकों में एक भारतीय नागरिक शामिल, भारतीय दूतावास प्रभावित परिवारों से कर रहा संपर्क।
किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में दो लोगों की गई जान और आठ घायल; मृतकों में एक भारतीय नागरिक शामिल, भारतीय दूतावास प्रभावित परिवारों से कर रहा संपर्क।
खबर खास | नई दिल्ली
सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार, 21 अक्टूबर की शाम हुए हमले में एक भारतीय नागरिक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो अन्य भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने गुरुवार को सऊदी अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर इस घटना की पुष्टि की। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब पिछले 24 घंटों के दौरान सऊदी अरब में एक तेल क्षेत्र को निशाना बनाए जाने की भी खबर सामने आई थी।
एयरपोर्ट पर हमले से हड़कंप, भारतीय दूतावास ने संभाला मोर्चा
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि सऊदी अधिकारियों ने दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत और दो भारतीयों के घायल होने की जानकारी दी है। दूतावास ने कहा कि घटना से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा रही है और प्रभावित परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही, मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है।
सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, इस हमले में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें एक सऊदी नागरिक के अलावा भारतीय, यमनी और बांग्लादेशी नागरिकों के दो-दो लोग तथा नेपाल का एक नागरिक शामिल है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार दिया जा रहा है। कुछ लोगों की चोटें गंभीर बताई गई हैं।
इससे पहले सऊदी अरब के शायबाह तेल क्षेत्र में ड्रोन को रोकने के दौरान उसके मलबे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत और दो अन्य के घायल होने की खबर आई थी। इन घटनाओं के बीच देश के अहम हवाई और ऊर्जा ठिकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि, दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार पक्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हमले के बाद एयरपोर्ट को हुए नुकसान का आकलन किया गया। सऊदी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हवाई अड्डे का संचालन फिर शुरू हो गया है और हवाई यातायात सामान्य हो चुका है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0