राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा
राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा
खबर खास, शिमला :
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की 13 अक्टूबर को प्रतिमा का अनावरण समारोह को यादगार व ऐतिहासिक धरोहर बनाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नही रखी जायेगी। वह आज यहां राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा है कि चूंकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसका आयोजन कर रही है और फाउंडेशन इसमें सरकार का सहयोग कर रहा हैं। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के सभी सदस्यों से उनके सुझावों के अनुरूप कार्य करने व इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने के लिये प्रदेशभर से आने वाले सभी वरिष्ठ अंगुतको की सुविधाओं, उन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो का विशेष ध्यान देने को कहा।
आज यहां राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के लोगों की भावनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को रिज मैदान पर स्थापित कर दिया है और इसका अनावरण 13 अक्टूबर को केंद्रीय आला कमान की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला,रजनी पाटिल सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्री मंडल के सभी सदस्य,विधायक पार्टी के अन्य सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस समारोह में दलगत राजनीति से ऊपर उठाकर प्रदेश के उनके सभी चाहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा,जो किसी न किसी तौर पर वीरभद्र सिंह के सहयोगी व समर्थक रहें हैं।विपक्ष के नेताओं को भी इस समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में इस आयोजन के सभी प्रबधो को अंतिम रूप देते हुए फाउंडेशन के सदस्यों को अहम जिम्मेदारियां दी गई। बताया गया कि यह समारोह सुबह 11बजे आयोजित होगा और लोगों को सुबह 9 बजे से सभा स्थल पर एकत्रित करने को कहा हैं।
शिमला शहर के विधायक फाउंडेशन के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से इस समारोह में वरिष्ठ नेताओं व लोगों का सभा स्थल पर उनकी सुविधाओं, बैठने के उचित प्रवंध का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करना होगा।उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के सभी सदस्य एक टीम की तरह कार्य करना हैं।उन्होंने कहा कि यह समारोह प्रदेश के एक ऐसे नेता के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है जो अपनी राजनीति के साथ साथ अपने प्रेमभाव के लिये पूरे देश में लोकप्रिय थे। हिमाचल प्रदेश के आधुनिक विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनकी याद में रिज मैदान पर स्थापित प्रतिमा हमें सदैब सबको साथ लेकर आगे बढ़ने व प्रदेश के विकास के प्रति प्रेरित करती रहेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0