कहा, संगत के लिए टेंट सिटी और पार्किंग की सुविधा 29 नवंबर तक जारी रहेगी
कहा, संगत के लिए टेंट सिटी और पार्किंग की सुविधा 29 नवंबर तक जारी रहेगी
खबर खास, श्री आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़ :
श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब विधान सभा के विशेष सत्र के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से स्थापित किया गया पंजाब विधान सभा कॉम्पलेक्स 29 नवंबर, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि लोग 29 नवंबर तक भाई जैता जी यादगार पर स्थापित इस विधान सभा कॉम्पलेक्स का दौरा कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब विधान सभा ने 24 नवंबर को अपने 10वें (विशेष) सत्र के लिए श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी यादगार को अस्थायी पंजाब विधान सभा कॉम्पलेक्स क्षेत्र के रूप में मनोनीत किया गया था।
बैंस ने कहा कि यह पहली बार है जब पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र चंडीगढ़ के बाहर आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी द्वारा हक-सच्चाई और धर्म की आजादी के लिए दी गई अनुपम शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
बैंस ने बताया कि इसके साथ ही श्री आनंदपुर साहिब में ड्रोन शो के साथ संगत की सुविधा के लिए स्थापित की गईं तीन टेंट सिटीज़ और पार्किंग की सुविधा भी 29 नवंबर तक जारी रहेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0