मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से जल्द फॉर्म भरने की अपील की, घर-घर जाकर किया जा रहा सत्यापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से जल्द फॉर्म भरने की अपील की, घर-घर जाकर किया जा रहा सत्यापन
खबर खास । मुक्तसर
पंजाब में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 अभियान के तहत शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपना एन्यूमरेशन (SIR) फॉर्म जमा कर दिया है। इसकी जानकारी पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा की।
निर्वाचन विभाग ने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की सहायता से जल्द से जल्द अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करें। निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, सत्यापित और त्रुटिरहित बनाना है।
अभियान के तहत चुनाव अधिकारी राज्यभर में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं और एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर रहे हैं, ताकि सभी योग्य मतदाताओं का विवरण सही तरीके से दर्ज किया जा सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 1 जुलाई तक राज्य के 2,14,61,043 पंजीकृत मतदाताओं में से 2,09,12,619 मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 97.44 प्रतिशत है, जो SIR 2026 अभियान की उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है।
निर्वाचन विभाग ने बताया कि भरे हुए फॉर्म एकत्र करने और उनके डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि, अब तक जमा किए गए कुल फॉर्मों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0