15 की उम्र में स्कूल टॉपर, 19 में बैचलर डिग्री और मिस बीसी का ताज; अब सरे सिटी काउंसिल में ली पद की शपथ
15 की उम्र में स्कूल टॉपर, 19 में बैचलर डिग्री और मिस बीसी का ताज; अब सरे सिटी काउंसिल में ली पद की शपथ
ख़बर ख़ास |चंडीगढ़
सरे की सबसे युवा काउंसलर बनने का गौरव
कनाडा के सरे शहर में पंजाबी मूल की 20 वर्षीया सुहाना गिल ने नया इतिहास रच दिया है। सुहाना सरे शहर के इतिहास में सबसे कम उम्र की सिटी काउंसलर बन गई हैं। उन्होंने 2 नवंबर को सरे सिटी काउंसिल के सदस्य के रूप में अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस उपलब्धि से उन्होंने कनाडा में रह रहे भारतीय और पंजाबी समुदाय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
असाधारण रहा शैक्षणिक सफर
सरे में ही जन्मी और पली-बढ़ी सुहाना बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई और नेतृत्व में आगे रही हैं। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली थी, जो सामान्य समय से 2 साल पहले थी। इसके बाद उन्होंने क्वांटलेन पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में दाखिला लिया और मात्र 19 साल की उम्र में अपनी बैचलर डिग्री हासिल कर ली।
छात्र राजनीति से लेकर मिस बीसी बनने तक का सफर
यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान सुहाना ने 22,000 से अधिक छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘महिला प्रतिनिधि’ (Women's Representative) के रूप में जिम्मेदारी निभाई। पढ़ाई और सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ सुहाना ने ब्यूटी और पर्सनालिटी के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई और वर्ष 2023 में 'मिस बीसी' (Miss BC) का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।
पंजाब के मालवा क्षेत्र से जुड़ी हैं पारिवारिक जड़ें
सुहाना का परिवार मूल रूप से पंजाब के मालवा इलाके का रहने वाला है। उनके माता-पिता वर्ष 2000 में पंजाब से कनाडा जाकर बस गए थे। सुहाना का जन्म और पालन-पोषण कनाडा में ही हुआ। उनके पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में हैं और माँ गृहणी हैं। परिवार में सुहाना का एक भाई और एक छोटी बहन भी है। मालवा की इस बेटी की सफलता पर पूरे पंजाब में खुशी का माहौल है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0