पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ विस्फोट, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ विस्फोट, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में आठ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब स्वात जिले के कबल चौक में आतंकवाद के खिलाफ एक शांति रैली आयोजित की जा रही थी।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वात के जिला पुलिस अधिकारी (DPO) उमर खान ने बताया कि एक युवक कबल पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार तक पहुंचा। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की और तलाशी लेने की कोशिश की। इसी दौरान संदिग्ध ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।
फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
धमाके के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया। पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया गया और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
हमले से पहले बड़ी संख्या में लोग स्वात में बढ़ती आतंकी घटनाओं के विरोध में शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में शांति बहाल करना और आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया करना है।
रैली में शामिल लोगों ने सरकार से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल जारी रहा तो जनता में व्यापक आक्रोश फैल सकता है।
कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन अक्सर शांतिपूर्ण नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करता है, जबकि स्वात के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय आतंकवादी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस आत्मघाती हमले में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घटना की विस्तृत जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0