सीबीआई और ईडी की कार्रवाई तेज, नए सबूत मिलने के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी
सीबीआई और ईडी की कार्रवाई तेज, नए सबूत मिलने के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रिश्वतखोरी और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने भुल्लर और उनके परिवार से जुड़े 26 बैंक खातों को जांच पूरी होने तक फ्रीज रखने के आदेश दिए हैं। इसका मतलब है कि इन खातों से किसी भी प्रकार का लेन-देन या धन निकासी नहीं की जा सकेगी।
मामले में सह-आरोपी कृष्णु शारदा भी जांच एजेंसियों के रडार पर है। सीबीआई के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच तेज कर दी है। इससे पहले भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित आवास सहित कुल 11 ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त किए गए थे।
सूत्रों के अनुसार, अदालत ने सीबीआई की प्रारंभिक जांच (PE) से संबंधित अर्जी को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। जांच एजेंसियों को हाल ही में कुछ नए और अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जा सकते हैं।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, भुल्लर से पूछताछ के दौरान ऐसे 14 अधिकारियों के नाम सामने आए थे, जिनमें 10 आईपीएस और 4 आईएएस अधिकारी शामिल बताए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कई अधिकारी कथित तौर पर एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से निवेश से जुड़े हुए थे। इसके बाद सीबीआई ने पटियाला और लुधियाना में संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज कब्जे में लिए थे।
वहीं, सह-आरोपी कृष्णु शारदा के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में भी कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि उसके संपर्क करीब 50 अधिकारियों तक फैले हुए थे। आरोप है कि वह ट्रांसफर-पोस्टिंग, जांच प्रभावित करने, आर्म्स लाइसेंस और एफआईआर से जुड़े मामलों में कथित मध्यस्थ की भूमिका निभाता था। अब सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0