कांग्रेस नेता और वकील उज्ज्वल भसीन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा, जिनके पास से स्प्रिंग ऑपरेटेड चाकू बरामद किए गए।
कांग्रेस नेता और वकील उज्ज्वल भसीन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा, जिनके पास से स्प्रिंग ऑपरेटेड चाकू बरामद किए गए।
खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक को गैंगस्टर लक्की पाटियाल का कथित सहयोगी बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के पास से स्प्रिंग से चलने वाले चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान गोलू और जिमी बंसल के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ सेक्टर-34 साउथ पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता और अधिवक्ता उज्ज्वल भसीन ने 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचना दी थी कि उनके घर के पास कम्युनिटी सेंटर की दीवार के पास एक काले रंग की हुंडई वेन्यू कार में दो संदिग्ध युवक बैठे हुए हैं।
भसीन ने पुलिस को बताया कि उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते उन्हें इन दोनों युवकों पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एएसआई नरेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सेक्टर-44बी कम्युनिटी सेंटर के पीछे खड़ी कार की तलाशी ली। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की जेब से एक-एक स्प्रिंग ऑपरेटेड चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में चालक सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम गोलू बताया, जो कि बुरैल सेक्टर-45 का निवासी है। वहीं पीछे बैठे दूसरे आरोपी ने अपना नाम जिमी बंसल बताया, जो वही इलाके का रहने वाला है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0