हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा गत 2 फरवरी को रोहतक में बिजली सेवा केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा गत 2 फरवरी को रोहतक में बिजली सेवा केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बिजली समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने पर होगी सख्त कार्रवाई- अनिल विज
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा गत 2 फरवरी को रोहतक में बिजली सेवा केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री ने राजीव गांधी विद्युत भवन, रोहतक स्थित बीएसके शिकायत केंद्र का दौरा कर उपभोक्ताओं की शिकायतों की समीक्षा की थी। निरीक्षण में यह सामने आया कि कई शिकायतों का समाधान निर्धारित चार घंटे की समय-सीमा में नहीं किया गया था।
ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधीक्षक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा था कि जो शिकायतें चार घंटे से ज्यादा समय तक लंबित रही हैं, उनकी जांच कर संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाए।ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के बाद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करे और लापरवाही बरतने वालों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार, अधीक्षक अभियंता (एसई) ने लापरवाही बरतने पर रोहतक के XEN S/U Div. No.1 के एएलएम अंकित, एएलएम नरेश, एलएम संजय और एएलएम कृष्ण तथा रोहतक के XEN S/U Div. No.2 के एएलएम सुरेश (ALM), जेई विकास कौशिक और एलएम रामबीर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम, रोहतक के अधीक्षक अभियंता ने इन सभी कर्मचारियों को तीन दिनों के भीतर शिकायतों के निदान में होने वाली देरी के कारणों का स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0