एनडीपीएस एक्ट के तहत शिकायतकर्ता के पति और सास में मदद करने के लिए मांगे दो लाख रुपए999
एनडीपीएस एक्ट के तहत शिकायतकर्ता के पति और सास में मदद करने के लिए मांगे दो लाख रुपए999
खबर खास, चंडीगढ़ :
विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पुलिस थाना जैतो, जिला फरीदकोट में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को 33,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
यह जानकारी देते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जैतो तहसील के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता के पति और सास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसकी जांच आरोपी एएसआई हरपाल सिंह कर रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इस मामले में मदद करने और पुलिस रिमांड न लेने के बदले 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में अनुरोध करने पर यह सौदा 80,000 रुपये में तय हुआ और आरोपी पहले ही पहली किस्त के रूप में 40,000 रुपये ले चुका था।
उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने दूसरी किस्त के रूप में 40,000 रुपये की और मांग की, जिसकी पूरी बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर ली थी।
शिकायतकर्ता किसी भी गैरकानूनी तरीके को अपनाने के लिए तैयार नहीं था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट, फरीदकोट से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी एएसआई को 33,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0