प्रदेश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को पीएसपीसीएल कार्यालय, दीनानगर, जिला गुरदासपुर में तैनात मुख्य खजांची अमृत भूषण को 2,60,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
प्रदेश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को पीएसपीसीएल कार्यालय, दीनानगर, जिला गुरदासपुर में तैनात मुख्य खजांची अमृत भूषण को 2,60,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
प्रदेश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को पीएसपीसीएल कार्यालय, दीनानगर, जिला गुरदासपुर में तैनात मुख्य खजांची अमृत भूषण को 2,60,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को रघुबीर सिंह, निवासी झंगी सरूप दास, जिला गुरदासपुर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने 11 के.वी. बिजली लाइनों को बदलने का कार्य करवाने के लिए 2,60,000 रुपए की रिश्वत ली थी, लेकिन उसने कभी भी उक्त बिजली लाइनों को नहीं बदला।
उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, अमृतसर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0