भारी सुरक्षा के बीच 498 मतदान केंद्रों पर वोटिंग, मतगणना 29 मई को होगी
भारी सुरक्षा के बीच 498 मतदान केंद्रों पर वोटिंग, मतगणना 29 मई को होगी
खबर खास | मोहाली
मोहाली जिले के छह शहरी स्थानीय निकायों में मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। कुल 166 वार्डों में 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है, जबकि मतों की गिनती 29 मई को होगी।
जिला प्रशासन ने चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
जिले भर में कुल 498 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 66 संवेदनशील और 181 अति संवेदनशील बूथ शामिल हैं। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
करीब 4.80 लाख मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है।
इस बीच, भाजपा नेताओं ने मतपत्रों की डिजाइन को लेकर आपत्ति जताई है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव चिन्हों की प्रस्तुति मतदाताओं के लिए भ्रम पैदा कर सकती है। इस संबंध में चुनाव अधिकारियों को शिकायत भी सौंपी गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0