सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज के बाहर हुई वारदात, मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को किया गिरफ्तार
सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज के बाहर हुई वारदात, मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में शनिवार दोपहर कोर्ट के आदेश पर संपत्ति का कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान एक महिला को सिर में गोली मार दी गई। यह सनसनीखेज घटना दोपहर करीब 1 बजे सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायल महिला की पहचान मंजींदर कौर (पुलिस रिकॉर्ड में मनविंदर कौर) के रूप में हुई है। वह अदालत के आदेश के तहत अपने मकान का कब्जा लेने के लिए मौके पर पहुंची थीं। कब्जा दिलाने की प्रक्रिया के दौरान वहां पुलिस टीम और कोर्ट का एक अधिकारी भी मौजूद था।
डीएसपी धीरज के अनुसार, संबंधित मकान पहले किराए पर दिया गया था और कथित तौर पर उस पर अधिवक्ता जेपीएस चड्ढा का कब्जा था। अदालत के आदेश के अनुसार मकान का ताला तोड़कर वास्तविक मालिक को कब्जा दिलाया जाना था।
पुलिस के मुताबिक, जैसे ही ताला तोड़ा गया और मंजींदर कौर मकान के अंदर प्रवेश करने लगीं, तभी अधिवक्ता जेपीएस चड्ढा ने मकान की पिछली खिड़की से कथित तौर पर गोली चला दी। गोली सीधे महिला के सिर में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ीं।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी अधिवक्ता को काबू कर लिया और गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फायरिंग की घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि गोली चलाने की पूरी घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण थे। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0