‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने 28 व्यक्तियों को नशामुक्ति उपचार के लिए किया राज़ी
‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने 28 व्यक्तियों को नशामुक्ति उपचार के लिए किया राज़ी
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा-विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 276वें दिन आगे बढ़ाते हुए पंजाब पुलिस ने आज 271 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 63 एफआईआर दर्ज कर 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 276 दिनों में अब तक गिरफ्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 38,904 हो गई है।
इस छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से 1.7 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम गांजा, 40 किलोग्राम भुक्की, 682 नशीली गोलियां और 1.20 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इस ऑपरेशन के दौरान 55 गज़टिड अधिकारियों की देखरेख में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 100 से अधिक टीमों ने पूरे राज्य में 271 छापे मारे। पूरे दिन चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 278 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
राज्य सरकार ने नशा उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति-इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)- को लागू किया है। ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 28 व्यक्तियों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0