पंजाब पुलिस ने 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राजी किया
पंजाब पुलिस ने 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राजी किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य से नशे के पूरी तरह खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 206वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 343 स्थानों पर छापेमारी की। इसके उपरांत पूरे राज्य में 54 एफआईआर दर्ज कर 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 206 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,677 हो गई है।
इन छापों के नतीजे स्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.6 किलोग्राम हेरोइन, 1.25 किलोग्राम गांजा, 20 किलोग्राम भूक्की तथा 624 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल बरामद किए गए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार की ओर से नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।
इस ऑपरेशन के दौरान 64 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 343 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 367 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति -प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम - लागू की है। इसी रणनीति के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0