हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सोनिया अग्रवाल ने एक टीचर से उसकी पुलिसकर्मी पत्नी से विवाद निपटाने के बदले एक लाख रुपए रिश्वत ली है। सोनिया के साथ उसके ड्राइवर कुलदीप को भी गिरफ्तार किया गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सावित्री बाई फुले को नमन करते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले न सिर्फ भारत की पहली महिला शिक्षिका थी, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिलाओं के अधिकारों की प्रणेता थी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को बहादुरगढ़ से चंडीगढ़ आते समय गन्नौर स्थित गुप्ति धाम में पहुंचे और गुप्ति सागर महाराज के दर्शन किए।
मैनहोल में जहरीली गैस से हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती; पुलिस ने सुरक्षा लापरवाही की जांच शुरू की
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024