परिणीति चोपड़ा ने शेयर की प्यारी झलक, प्रियंका ने भी लुटाया भांजे पर प्यार
परिणीति चोपड़ा ने शेयर की प्यारी झलक, प्रियंका ने भी लुटाया भांजे पर प्यार
बॉलीवुड की बहनों के परिवार से राखी के मौके पर एक बेहद प्यारी तस्वीर सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी ने अपने छोटे कजिन नीर के लिए पहली राखी भेजी। परिणीति ने सोशल मीडिया पर इस खास पल की झलक साझा की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नन्हे नीर की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मालती की भेजी हुई राखी पहने नजर आया। इस प्यारे मौके पर उन्होंने बेटे की ओर से अपनी बड़ी बहन मालती के लिए खास संदेश भी लिखा, “मेरी पहली राखी के लिए मालती दीदी का शुक्रिया! ढेर सारा प्यार, नीर।”
परिणीति की इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी प्यार भरा रिएक्शन दिया। उन्होंने नीर के लिए अपना और मालती का प्यार जाहिर करते हुए लिखा, “दीदी तुम्हें बहुत प्यार करती हैं, बेबी नीर।” भाई-बहन के बीच इस नन्हे रिश्ते की झलक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने नीर पर अपना प्यार लुटाया हो। 19 अक्टूबर 2025 को नीर के जन्म के बाद भी प्रियंका, निक जोनस और मालती की ओर से चोपड़ा परिवार के नए सदस्य के लिए खास तोहफे भेजे गए थे। उस समय परिणीति ने गिफ्ट्स की तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका को “मिमी मासी”, निक को “निक मासा” और मालती को “मालती दीदी” कहकर धन्यवाद दिया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित ग्लोबल एडवेंचर ड्रामा फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी नाम की एक निडर इतिहासकार का किरदार निभा रही हैं, जो वाराणसी को ‘शंभवी’ नाम के एस्टेरॉयड से बचाने के मिशन में रुद्र यानी महेश बाबू का साथ देती हैं।
वहीं, परिणीति चोपड़ा भी जल्द स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। वह ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ जेनिफर विंगेट और ताहिर राज भसीन भी अहम भूमिकाओं में हैं। रेन्सिल डी’सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के इस ड्रामा के जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0