सुनीता के अलग समय पर दर्शन करने के बाद गोविंदा ने रानी के साथ की अंतिम आरती, दोनों को लेकर फिर तेज हुईं चर्चाएं
सुनीता के अलग समय पर दर्शन करने के बाद गोविंदा ने रानी के साथ की अंतिम आरती, दोनों को लेकर फिर तेज हुईं चर्चाएं
अभिनेता गोविंदा मंगलवार देर रात मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की और अंतिम आरती में भी हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता उनके साथ नहीं थीं। गोविंदा के साथ उनकी को-स्टार रानी स्वर्णकार नजर आईं। दोनों का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
गोविंदा के पंडाल पहुंचने से कुछ समय पहले ही सुनीता भी अकेले लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। दोनों के अलग-अलग समय पर गणपति दर्शन करने को लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं, रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा की मौजूदगी ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर सामने आ रही बातें फिलहाल अटकलों पर आधारित हैं।
पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता के बीच कथित घरेलू विवाद सुर्खियों में रहा है। सुनीता ने सार्वजनिक तौर पर अभिनेता को लेकर कई टिप्पणियां की हैं, जिनमें रानी स्वर्णकार का जिक्र भी शामिल रहा। इसके बावजूद गोविंदा को रानी के साथ गणपति पंडाल में देखा गया। इससे पहले अहूजा परिवार की ओर से आयोजित गणपति उत्सव में भी गोविंदा और सुनीता अलग-अलग समय पर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे।
रानी स्वर्णकार को गोविंदा ने जुलाई में अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ की नई सह-कलाकार के तौर पर मीडिया के सामने पेश किया था। इसके बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने जब सुनीता से गोविंदा और रानी को लेकर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने अभिनेता पर तंज कसते हुए कहा था कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और इसी वजह से वह ऐसा कर रहे हैं।
इसके कुछ समय बाद सुनीता ने गोविंदा और रानी की उम्र के अंतर को लेकर भी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म का प्रमोशन बनने के बाद होता है, लेकिन यहां बिना फिल्म के ही प्रमोशन किया जा रहा है। सुनीता ने रानी को बेटी की उम्र की लड़की बताते हुए गोविंदा के साथ उनके घूमने पर सवाल उठाए थे।
सुनीता की इन टिप्पणियों के बाद गोविंदा ने भी सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की थी और गलत भाषा के इस्तेमाल को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी। अब लालबागचा राजा के पंडाल में रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा की नई तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0