चार 11 केवी फीडरों की सप्लाई दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक रहेगी प्रभावित, बार-बार ट्रिपिंग की समस्या दूर करने के लिए करेगा मरम्मत कार्य
चार 11 केवी फीडरों की सप्लाई दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक रहेगी प्रभावित, बार-बार ट्रिपिंग की समस्या दूर करने के लिए करेगा मरम्मत कार्य
खबर खास | जालंधर
जालंधर के कई इलाकों में शुक्रवार को एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के अनुसार, 66 केवी टीवी सेंटर सब-स्टेशन में निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
पीएसपीसीएल ने बताया कि यह शटडाउन सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में लंबे समय से आ रही बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने के लिए लिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और भरोसेमंद होने की उम्मीद है।
इस दौरान 11 केवी लिंक रोड फीडर, 11 केवी पृथी फीडर, 11 केवी तेज मोहन नगर फीडर और 11 केवी न्यू अशोक नगर फीडर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
बिजली कटौती से अवतार नगर (गली नंबर 0 से 12), लाजपत नगर पार्क, आईटीआई कॉलेज, ट्यूबवेल नंबर 35, पृथी अस्पताल, तेज मोहन नगर, दयाल नगर, अशोक नगर, बस्ती शेख अड्डा, चिट्टा स्कूल तथा आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
पीएसपीसीएल ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि शटडाउन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0