एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने कहा, भ्रष्टाचार के मामले में बख्शा नहीं जाएगा
एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने कहा, भ्रष्टाचार के मामले में बख्शा नहीं जाएगा
खबर खास, चंडीगढ़ :
एसएएस नगर, मोहाली के फेज आठ स्थित श्री अंब साहिब गुरुद्वारे से संबंधित गांव सैनी माजरा में पडती एक जमीन को धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से बेचने के मामले में शिरोमणि गुरुद्वार प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुद्वारे के मैनेजर रजिंदर सिंह को निलंबित करने के साथ-साथ उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने साफ किया कि यदि इस मामले में किसी दूसरे की संलिप्ता पाई गई तो उसके विरुद्ध भी विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई गई है। साथ ही मैनेजर की ओर से करवाई गई रजिस्ट्री को रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
चंडीगढ़ उप-कार्यालय में धामी ने एक पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि शिरोमणी कमेटी के किसी भी अधिकारी या गुरुद्वारा सहिब के मैनेजर को यह अधिकार नहीं है कि वह अपने स्तर पर गुरु घर से संबंधित किसी संपत्ति को बेच सके। उनहोंने कहा कि यदि सिख संस्था ने कोई जमीन खरीदनी या बेचनी है तो यह कार्रवाई बकायदा नियमेां मुताबिक अतरिंग कमेटी की सहमित के बाद संबंधित गुरुद्वार साहिब की संपत्ति सब कमेटी द्वारा ही की जा सकी है।
पांच सदस्यीय कमेटी का किया गठन
एडवोकेट धामी ने कहा कि इस मामले में जांच के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जिसमें शिरोमणी कमेटी के अंतरिंग सदस्य बीबी हरजिंदर कौर, मुख्य सचिव कुलवंत संह मन्नन, चरनजीत सिंह कालेवाल, सुरजीत सिंह भिट्टेवंड व परमजीत सिंह लक्खोवाल को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा श्री अंब साहिब मोहाली के मैनेजर को बिना किसी आदेश के गुरुद्वारे की गांव सैनीमाजरा में यह जमीन चार खरीददारों को बेची है, जिसकी रजिस्ट्री दो दिसंबर2 025 को अलग-अलग लोगों के नाम धोखे से की गई।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मैनेजर ने कार्यालय के लैटरपैड पर खुद ही एक नकली चिट्ठी तैयार की थी, जो उसने खुद लिखित तौर पर माना भी है। उसने चार खरीददारों से एक करोड़ 32 लाख रुपए के चार चैक लिए जो उसने अपने निजी खाते में जमा करवाए। उन्होंने कहा कि यह भी ज्ञात हुआ है कि मैनेजर ने इसके अलावा भी करोड़ों रुपए वसूल किए जिसके बारे में जांच टीम को कोई ब्योरा नहीं दिया गया, उसकी भी जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0