पार्टी ने सभी मौजूदा विधायकों को फिर दिया टिकट; मुख्यमंत्री ने कहा- राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक और जनमत सर्वेक्षणों से मिले फीडबैक के आधार पर तय किए गए उम्मीदवार
पार्टी ने सभी मौजूदा विधायकों को फिर दिया टिकट; मुख्यमंत्री ने कहा- राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक और जनमत सर्वेक्षणों से मिले फीडबैक के आधार पर तय किए गए उम्मीदवार
खबर खास | चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का है, जो अपने मौजूदा विधानसभा क्षेत्र धुरी से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अपने सभी मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।
पीएसी की बैठक में हुआ उम्मीदवारों के नामों पर विचार
उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि नामों को अंतिम रूप देने से पहले पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। इस प्रक्रिया के दौरान जनमत सर्वेक्षणों से मिले फीडबैक को भी ध्यान में रखा गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने उन उम्मीदवारों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया, जिन्हें जनमत सर्वेक्षणों में लोगों की ओर से अनुकूल प्रतिक्रिया मिली। इसी आधार पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।
मौजूदा विधायकों पर पार्टी ने जताया भरोसा
आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की सूची में अपने सभी मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धुरी से उम्मीदवार बनाए जाने के साथ पार्टी ने अपने मौजूदा प्रतिनिधियों पर भरोसा बरकरार रखने का संकेत दिया है।
उम्मीदवारों की सूची जारी होने के साथ ही पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों ने गति पकड़ ली है।


Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0