नंगल अंबियां गांव में आधी रात को लगी आग से नया गोदाम भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त; मालिक रंजीत कुमार बिल्ला ने शरारती तत्वों पर आग लगाने का जताया शक
नंगल अंबियां गांव में आधी रात को लगी आग से नया गोदाम भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त; मालिक रंजीत कुमार बिल्ला ने शरारती तत्वों पर आग लगाने का जताया शक
खबर खास | जालंधर
जालंधर जिले के शाहकोट के पास नंगल अंबियां गांव में देर रात एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में टेंट हाउस मालिक को करीब 20 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। आग से गोदाम का शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गोदाम का निर्माण करीब एक महीने पहले ही कराया गया था।
आधी रात को भड़की आग, ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की
जानकारी के अनुसार, गांव में ‘बिल्ला टेंट एंड साउंड सर्विस’ के नाम से कारोबार करने वाले रंजीत कुमार बिल्ला का गोदाम रात करीब 12 बजे अचानक आग की लपटों से घिर गया। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद नकोदर से दमकल विभाग की टीम गांव पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
1,300 कुर्सियां, टेबल और टेंट का सामान खाक
टेंट हाउस मालिक रंजीत कुमार बिल्ला ने बताया कि गोदाम में कारोबार से जुड़ा बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। इसमें करीब 1,300 कुर्सियां, टेबल, 10 कूलर, पंखे, टेंट लगाने का सामान, एक पीटर रेहड़ा और अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल थीं। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक और कपड़े का सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैल गई और किसी भी वस्तु को बाहर निकालकर बचाने का मौका नहीं मिला।
मालिक ने जताया जानबूझकर आग लगाने का शक
रंजीत कुमार बिल्ला ने घटना पर संदेह जताते हुए आशंका व्यक्त की कि किसी अज्ञात शरारती तत्व ने जानबूझकर गोदाम में आग लगाई हो सकती है। उन्होंने बताया कि गोदाम का निर्माण लगभग एक महीने पहले ही कराया गया था। आग में हुए नुकसान का आकलन करीब 20 लाख रुपये लगाया गया है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0