सरकार बहस के लिए तैयार, विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए सदन में मौजूद रहने की जताई सहमति
सरकार बहस के लिए तैयार, विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए सदन में मौजूद रहने की जताई सहमति
खबर खास | नई दिल्ली
नीट पेपर लीक के आरोपों और इससे जुड़े छात्र विरोध प्रदर्शनों को लेकर संसद में बहस की विपक्ष की मांग के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने का अनुरोध किया है।
अमित शाह ने पत्र में कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और अध्यक्ष द्वारा तय किए गए समय तक बहस में हिस्सा लेने को तैयार है। उन्होंने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में नीट परीक्षा और छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए सरकार की सहमति जता चुके हैं।
गृह मंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा सत्र में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा हो चुकी है। उनके मुताबिक, उस बहस के दौरान किसी विपक्षी सांसद ने नीट परीक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं उठाई थी।
इसके बावजूद अमित शाह ने कहा कि सरकार एक बार फिर इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से विपक्षी दलों से विचार-विमर्श कर चर्चा के लिए आपसी सहमति से उचित समय तय करने का आग्रह किया।
शाह ने कहा कि वह चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहेंगे और नीट से जुड़े सवालों तथा छात्र विरोध प्रदर्शनों को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब विपक्षी दल प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और उनके कारण छात्रों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0