अमेरिका से लौटने के बाद पंजाबी ट्रक ड्राइवर की कथित तौर पर हत्या; परिवार ने कनाडाई अधिकारियों से आरोपियों की पहचान कर जांच में तेजी लाने की अपील की
अमेरिका से लौटने के बाद पंजाबी ट्रक ड्राइवर की कथित तौर पर हत्या; परिवार ने कनाडाई अधिकारियों से आरोपियों की पहचान कर जांच में तेजी लाने की अपील की
खबर खास | पटियाला
पंजाबी ट्रक ड्राइवर तरनप्रीत सिंह सिद्धू (29) की 15 जुलाई को कनाडा में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। सिद्धू के परिवार ने कनाडाई अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों की जल्द पहचान करने और उन्हें कानून के शिकंजे में लाने की मांग की है।
तरनप्रीत सिंह सिद्धू 2016 में स्टडी वीजा पर कनाडा गए थे। बाद में उन्होंने ट्रक ड्राइवर के रूप में काम शुरू किया। वर्ष 2022 में उन्हें कनाडा की स्थायी नागरिकता (PR) भी मिल गई थी।
परिवार के अनुसार, घटना वाले दिन सिद्धू काम के सिलसिले में अमेरिका से वापस कनाडा लौटे थे। ट्रक यार्ड में अपना ट्रक पार्क करने के बाद उन पर कथित तौर पर हमला किया गया और कई गोलियां मारी गईं। बाद में उनका शव फ्रूटलैंड रोड के पास स्टोनी क्रीक इलाके में एक झील से बरामद किया गया। यह स्थान कथित घटनास्थल से करीब 60 किलोमीटर दूर बताया गया है।
हत्या के बाद सिद्धू के माता-पिता कनाडा पहुंचे और उन्होंने अपने बेटे का अंतिम संस्कार किया। शनिवार को पटियाला स्थित परिवार के घर पर शांति पाठ भी करवाया गया।
परिवार ने बताया कि वे इस मामले को लेकर पहले ही हैमिल्टन पुलिस से संपर्क कर चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि जांच के जरिए जल्द ही हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान होगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
परिवार ने कनाडा में भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कनाडाई अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने और तरनप्रीत सिंह सिद्धू के परिवार को जल्द न्याय दिलाने की अपील की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0