राकेश त्रेहन ने लोगों से फ्री पेट्रोल के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ न जुटाने की अपील की
राकेश त्रेहन ने लोगों से फ्री पेट्रोल के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ न जुटाने की अपील की
खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 और सेक्टर-7 में प्रस्तावित फ्री पेट्रोल लंगर फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कारोबारी राकेश त्रेहन, जिन्हें ‘राजा डी किंग’ के नाम से भी जाना जाता है, ने कहा है कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन से आधिकारिक अनुमति मिलने तक पेट्रोल लंगर का आयोजन नहीं किया जाएगा।
राकेश त्रेहन ने लोगों से अपील की है कि वे फ्री पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंपों या किसी अन्य स्थान पर भीड़ न जुटाएं। उन्होंने कहा कि इससे पहले 18 अप्रैल को आयोजित पेट्रोल लंगर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान हुई भारी बारिश ने स्थिति को और मुश्किल बना दिया था। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हुई और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की अनुमति के बिना दोबारा इस तरह का आयोजन करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही फ्री पेट्रोल लंगर की अगली तारीख की घोषणा की जाएगी।
त्रेहन ने यह भी स्पष्ट किया कि 21 से 23 अगस्त तक फ्री पेट्रोल लंगर आयोजित करने को लेकर पहले की गई घोषणा अब रद्द कर दी गई है। उन्होंने लोगों से पुराने सोशल मीडिया पोस्ट और संदेशों पर भरोसा न करने की अपील की।
उन्होंने खास तौर पर लोगों से कहा कि वे सेक्टर-10 स्थित पेट्रोल पंप या अन्य निर्धारित स्थानों पर फ्री पेट्रोल लेने के लिए न पहुंचें। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से सुरक्षा संबंधी समस्याओं के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0