सुरक्षा को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने घोषित की छुट्टी, सरकारी स्कूलों में भी कम रही विद्यार्थियों की उपस्थिति
सुरक्षा को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने घोषित की छुट्टी, सरकारी स्कूलों में भी कम रही विद्यार्थियों की उपस्थिति
खबर खास | लुधियाना
कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से गुरुवार को बुलाए गए पंजाब बंद का लुधियाना में मिला-जुला असर देखने को मिला। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी, जबकि कुछ स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहे।
शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी। घंटाघर, चौड़ा बाजार समेत प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विशेष निगरानी रखी गई।
बंद के आह्वान के बावजूद नेशनल हाईवे-44, दिल्ली रोड, चंडीगढ़ रोड और फिरोजपुर रोड पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। सुबह तक ट्रेनों की आवाजाही पर भी किसी तरह का असर सामने नहीं आया। मोर्चे ने सुबह 7 बजे से सड़क और रेल यातायात रोकने का आह्वान किया था।
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। कई अभिभावकों ने बंद और सुरक्षा संबंधी आशंकाओं के चलते अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारियों ने आज से शुरू होने वाले स्कूल खेलों को भी एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। अब ये खेल आयोजन 22 अगस्त से शुरू होंगे।
कुल मिलाकर लुधियाना में बंद का असर सीमित रहा और शहर के अधिकांश हिस्सों में जनजीवन तथा यातायात सामान्य बना रहा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0