पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिरोमणि अकाली दल पर भाजपा और केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘मुखपत्र’ के रूप में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा डीजीपी को भेजे गए पत्र का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी सरकार को बदनाम करने और पंजाब की जनता को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है।