सीएम भगवंत मान ने दिलाई सदस्यता, कहा—बुद्धिजीवियों का बढ़ता भरोसा ईमानदार राजनीति की जीत
सीएम भगवंत मान ने दिलाई सदस्यता, कहा—बुद्धिजीवियों का बढ़ता भरोसा ईमानदार राजनीति की जीत
ख़बर ख़ास | पंजाब
पंजाब की सियासत में आम आदमी पार्टी (एए पी) का विस्तार लगातार जारी है और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश के चर्चित वकील एडवोकेट जीएस घुमन और एडवोकेट जीपीएस घुमन ने एए पी का दामन थाम लिया। सीएम मान ने दोनों भाइयों का पार्टी में औपचारिक स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित और बुद्धिजीवी वर्ग का पार्टी से जुड़ना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य सरकार की ईमानदार और जनहितैषी नीतियों पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि घुमन ब्रदर्स का अनुभव और सामाजिक पकड़ पार्टी को नई ऊर्जा देगा।
कानूनी जगत में “घुमन ब्रदर्स” के नाम से प्रसिद्ध जीएस घुमन और जीपीएस घुमन न केवल सफल अधिवक्ता हैं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी एंट्री से एए पी को खासतौर पर कानूनी मामलों में मजबूती मिलेगी, वहीं माझा और मालवा क्षेत्र में भी संगठन को नया आधार मिलेगा।
पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने सीएम के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलावों से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और पारदर्शी शासन की मिसाल पेश की है।
घुमन ब्रदर्स ने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पंजाब के विकास के लिए काम करेंगे और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। उनके इस कदम को एए पी के लिए एक अहम राजनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है, जो आगामी समय में पार्टी को और मजबूती प्रदान कर सकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0