ISI प्रायोजित सोशल मीडिया हैंडलर से संपर्क और फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी
ISI प्रायोजित सोशल मीडिया हैंडलर से संपर्क और फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना अजनाला के अंतर्गत पुलिस चौकी चामियारी पर हुए हमले के मामले में एक किशोर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शुक्रवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करणबीर सिंह उर्फ गोरा, मनदीप सिंह, दोनों निवासी गांव हरार खुर्द (अमृतसर), परदीप सिंह उर्फ लव, निवासी गुजरपुरा (अमृतसर) तथा एक किशोर के रूप में हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से ISI प्रायोजित एक हैंडलर के संपर्क में थे और पुलिस चौकी पर हमला करने के लिए उन्हें धनराशि भी उपलब्ध कराई गई थी।
उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है। जांच एजेंसियां आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक, पूरे नेटवर्क की पहचान तथा फंडिंग के स्रोतों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
गौरतलब है कि यह हमला 21 और 22 जुलाई 2026 की दरमियानी रात हुआ था, जब मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर पुलिस चौकी चामियारी पर ज्वलनशील वस्तु फेंकी थी।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद विशेष जांच टीमें गठित की गई थीं।
उन्होंने कहा, "मानव खुफिया सूचना (Human Intelligence) और तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई, जिसके बाद जांच आगे बढ़ी और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।"
एसएसपी के अनुसार, मनदीप सिंह और परदीप सिंह ने कथित तौर पर हमले की रेकी कर योजना बनाई थी, जबकि करणबीर सिंह और किशोर साथी ने पुलिस चौकी पर हमला किया। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल अभी बरामद नहीं हो सकी है।
उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि ISI से जुड़े हैंडलर सीमा से सटे पंजाब में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को कथित रूप से भर्ती कर उनका कट्टरपंथीकरण करने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
इस मामले में पहले ही थाना अजनाला में एफआईआर नंबर 250 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 109, 326-बी, 221, 132, 48, 111, 113, 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0