वह एक सप्ताह तक लंदन में रहेंगे और शिमला में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
वह एक सप्ताह तक लंदन में रहेंगे और शिमला में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को लंदन के लिए रवाना हो गए। वह एक सप्ताह तक लंदन में रहेंगे और शिमला में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। सुक्खू अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर लंदन गए हैं।
सूत्र बताते हैँ कि सीएम अपनी बड़ी बेटी कामुन की उच्च शिक्षा के चलते लंदन गए हैं। वहां वहां उसकी एडमिशन के लिए गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर और दोनों बेटियां भी लंदन गईं हैं। वह बेटी की एडमिशन से जुड़ी तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही लौटेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम 25 व 26 सितंबर तक वापस लौटेंगे।
सीएम सुक्खू बीते कल ही शिमला से दिल्ली रवाना हुए थे। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने उच्च अधिकारियों और सभी जिलों के डीसी-एसपी की मीटिंग ली। इसमें उन्हें आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वासन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0