डिफेंडिंग चैंपियन भारत की रिकॉर्ड जीत, पूजा मलिक ने लगाई हैट्रिक; पाकिस्तान एक भी गोल नहीं कर सका
डिफेंडिंग चैंपियन भारत की रिकॉर्ड जीत, पूजा मलिक ने लगाई हैट्रिक; पाकिस्तान एक भी गोल नहीं कर सका
खबर खास | नई दिल्ली
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने गुरुवार को महिला जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की यह जूनियर महिला हॉकी में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पाकिस्तान पूरे मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर सका।
भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। भारत ने पहले हाफ में 10 गोल दागे, जबकि ब्रेक के बाद नौ और गोल कर पाकिस्तान को पूरी तरह दबाव में रखा। पूजा मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई। वहीं, सनिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार, सुप्रिया और रोशनी ऐंद ने दो-दो गोल किए।
पहले क्वार्टर में भारत ने दागे पांच गोल
भारत ने पहले क्वार्टर से ही आक्रामक खेल दिखाया। पूजा साहू, रोशनी ऐंद, तनुश्री दिनेश काडू, सुखवीर कौर और सनिका माने ने गोल कर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।
हाफ टाइम तक भारत 10-0 से आगे
दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। मधु सिदार, गीता यादव, सनिका माने, तनुजा टोप्पो और पूजा मलिक ने गोल किए। इसके साथ ही भारत ने हाफ टाइम तक 10-0 की मजबूत बढ़त बना ली।
तीसरे क्वार्टर में तीन और गोल
तीसरे क्वार्टर में पूर्णिमा यादव, मधु सिदार और सुप्रिया ने गोल कर भारत की बढ़त को और मजबूत किया। पाकिस्तान की टीम लगातार भारतीय हमलों का सामना करती रही, लेकिन वह गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
आखिरी क्वार्टर में छह गोल
आखिरी क्वार्टर में कृष्णा शर्मा, पूजा मलिक, सुप्रिया, बिनीमा धन और रोशनी ऐंद ने गोल किए। पूजा मलिक ने 49वें और 51वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। मैच के अंतिम मिनट में रोशनी ऐंद ने भारत का 19वां गोल दागा।
भारत ने बनाए 18 पेनल्टी कॉर्नर
मुकाबले में भारत को 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इसके विपरीत पाकिस्तान को एक भी पेनल्टी कॉर्नर या पेनल्टी स्ट्रोक नहीं मिला। यह आंकड़ा भी पूरे मैच में भारत के दबदबे को दर्शाता है।
अब सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया या मलेशिया से मुकाबला
क्वार्टर फाइनल से पहले भारत ने जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया था। चीन के खिलाफ भारत का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था।
अब सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। सेमीफाइनल मुकाबला 12 सितंबर को खेला जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0