पंजाब पुलिस ने 99 व्यक्तियों को नशा मुक्ति इलाज के लिए किया प्रेरित
पंजाब पुलिस ने 99 व्यक्तियों को नशा मुक्ति इलाज के लिए किया प्रेरित
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 84वें दिन पंजाब पुलिस ने शनिवार को 183 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 1.8 किलो हेरोइन, 3. 9 किलो अफ़ीम और 1.92 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इससे केवल 84 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 13,236 हो गई है।
यह कार्यवाही डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई।
इस सम्बन्धी विवरण सांझा करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 84 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की संख्या वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 459 स्थानों पर छापेमारी की है, जिस दौरान राज्य भर में 124 एफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 475 शक्की व्यक्तियों की भी जांच की है।
स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन ( ईडीपी) - लागू करने के साथ-साथ, पंजाब पुलिस ने ‘नशा मुक्ति’ के हिस्से के तौर पर आज 99 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0