नशे के खिलाफ जंग तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने इस बार जो किया है उससे पंजाब में नशे में संलिप्त तस्करों की नींद उड़ने वाली है। पंजाब पुलिस ने 'War on Drugs' के तहत यूपी सरकार की बुलडोजर वाली कार्रवाई शुरू की है।
नशे के खिलाफ जंग तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने इस बार जो किया है उससे पंजाब में नशे में संलिप्त तस्करों की नींद उड़ने वाली है। पंजाब पुलिस ने 'War on Drugs' के तहत यूपी सरकार की बुलडोजर वाली कार्रवाई शुरू की है।
छह मामलों में नामजद था आरोपी
खबर खास, चंडीगढ़ :
नशे के खिलाफ जंग तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने इस बार जो किया है उससे पंजाब में नशे में संलिप्त तस्करों की नींद उड़ने वाली है। पंजाब पुलिस ने 'War on Drugs' के तहत यूपी सरकार की बुलडोजर वाली कार्रवाई शुरू की है। बीती देर रात पंजाब पुलिस ने तलवंडी इलाके के एक कुख्यात नशा तस्कर के घर को बुलडोजर से गिरा दिया। इस कार्रवाई की वीडियो भी सामने आई है जिसमें बुलडोजर उक्त बदमाश का घर गिरा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने यह कार्रवाई तलवंडी के नशा तस्कर सोनू के घर पर की है। इसकी तस्वीरें और वीडियो पंजाब पुलिस ने बुधवार सुबह जारी कर इस मामले की जानकारी दी। नशा तस्कर सोनू तीन साल से नशा तस्करी में शामिल था और उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में छह मामले दर्ज थे। उन मामलों पर पंजाब पुलिस ने इस सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक उसने यह संपत्ति नशा बेचकर बनाई थी।
गौर रहे कि वॉर ऑन ड्रग्स मुहिम के तहत इस बड़ी कार्रवाई के साथ ही पंजाब सरकार ने नशा तस्करों को चेतावनी दी है कि जो भी नशा तस्करी करता मिलेगा उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी।
गौर रहे कि प्रदेश के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने बीते रोज ही सभी जिलों के उपायुक्तों को पंजाब में नशे की बुरी लत से मुक्त कराने के लिए बड़ा अभियान चलाने के साथ-साथ कड़े निर्देश जारी किए थे। उसके कुछ ही घंटों बाद पुलिस की यूपी की बुलडोजर सरीखी सख्त कार्रवाई सामने आ ही गई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0