हरियाणा में व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याएं सुलझाने पर जोर, निवेश बढ़ाने के लिए सहयोग का भरोसा
हरियाणा में व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याएं सुलझाने पर जोर, निवेश बढ़ाने के लिए सहयोग का भरोसा
खबर खास | जालंधर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जालंधर में जिला व्यापार मंडल और जालंधर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया। सैनी ने कहा कि व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करना तथा उनके हितों का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने उद्यमियों को कारोबार के विस्तार और नए निवेश के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापार और उद्योग किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से निवेश को बढ़ावा मिलता है, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
निवेश और उद्योग विस्तार के लिए नीतिगत पहल पर जोर
सैनी ने बताया कि हाल ही में सिंगापुर और स्वीडन के दौरे के दौरान विदेशी निवेश और औद्योगिक सहयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। सरकार का उद्देश्य हरियाणा में निवेश के नए अवसर पैदा करना और उद्योगों के विस्तार को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नीतिगत पहल की गई हैं। हरियाणा की औद्योगिक नीति-2026 और एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से निवेश आकर्षित करने, उद्यमियों को सहायता देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र उद्यमियों को योजनाओं के तहत प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने, निवेश संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और उद्योगों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। डिजिटल प्रक्रियाओं के माध्यम से पारदर्शिता और प्रोत्साहन राशि का समय पर वितरण भी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। सैनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों से व्यापार और उद्योग के लिए नए अवसर तैयार हो रहे हैं। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में व्यापारियों, उद्योगपतियों और उद्यमियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0