भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार भी हाई अलर्ट पर है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को प्रदेश सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार भी हाई अलर्ट पर है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को प्रदेश सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
खबर खास, शिमला :
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार भी हाई अलर्ट पर है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को प्रदेश सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हमेशा देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य किया है। कई जवानों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार जीते हैं। पहलगाम हमले की जवाबी कार्यवाही में भारतीय सेना ने जिस तरह आतंकवादियों को जवाब दिया है, उससे हर हिमाचलवासी को सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का हर व्यक्ति देश की एकता और अखंडता के साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि आज उन्होंने आला अधिकारियों के साथ आपात बैठक की है जिसमें सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन बॉर्डर क्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। यदि दुश्मन बौखलाहट में कोई जवाबी कार्यवाही करता है तो प्रदेश उससे निपटने के लिए तैयार हो।
वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तरह के ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम, जहां लोग इक्कठा होते, उन्हें टाल दिया गया है। इसी कड़ी में आज उन्होंने कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा में होने वाले सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों के संपर्क में हैं। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है और स्थिति के अनुसार शिक्षण संस्थानों को खोलने या बंद करने के लिए उन्हें अधिकृत किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0