बलात्कार मामले के बाद ऑस्ट्रेलिया भागे पठानमाजरा
बलात्कार मामले के बाद ऑस्ट्रेलिया भागे पठानमाजरा
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को आज, शनिवार को पटियाला अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया है। अदालत ने विधायक की संपत्ति की सूची को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी।
गौर रहे कि पठानमाजरा पर एक महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पठानमाजरा फरार हो गए। इसके बाद पंजाब पुलिस उन्हें पकड़ने करनाल पहुंचे तो यहां पुलिस से उनकी झड़प हो गई। जिसके बाद पठानमाजरा फरार हो गए।
इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया में नजर आए, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी चैनलों से बातचीत की। हालांकि पठानमाजरा का कहना है कि उन पर झूठा केस दर्ज किया गया है। उन्होंने तब कहा कि मैंने आप की दिल्ली टीम के खिलाफ बयानबाजी की थी, इस वजह से उन्हें इस केस में फंसाया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0