बाबा बकाला में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ‘मांवा-धियां सत्कार योजना’ के तहत जारी होंगे लाभ; 76 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण
बाबा बकाला में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ‘मांवा-धियां सत्कार योजना’ के तहत जारी होंगे लाभ; 76 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को राखड़ पुण्या के अवसर पर राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस अवसर पर बाबा बकाला में राखड़ पुण्या को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पंजाब कैबिनेट के कई मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब सरकार की ‘मांवा-धियां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता जारी करेंगे। यह योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। सरकार के अनुसार, योजना को महिलाओं की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और अब तक 76.05 लाख से अधिक महिलाओं ने इसके तहत पंजीकरण कराया है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 65.62 लाख महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,274.42 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता ट्रांसफर की जा चुकी है। योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मानदेय के रूप में दिए जाते हैं।
पंजाब सरकार का कहना है कि ‘मांवा-धियां सतकार योजना’ का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सरकार के मुताबिक, योजना के तहत जारी होने वाली नई वित्तीय सहायता से पंजाब की लाखों पात्र महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
बाबा बकाला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राखड़ पुण्या के मौके पर होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान योजना से जुड़े लाभार्थियों को वित्तीय सहायता जारी करने के साथ सरकार की महिला कल्याण पहलों को भी रेखांकित करेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0