मोहाली के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त युवाओं को दिए पत्र; वर्ष 2022 से अब तक पंजाब सरकार की ओर से दी गई नौकरियों की संख्या में 801 का इजाफा
मोहाली के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त युवाओं को दिए पत्र; वर्ष 2022 से अब तक पंजाब सरकार की ओर से दी गई नौकरियों की संख्या में 801 का इजाफा
खबर खास | मोहाली
पंजाब सरकार ने मंगलवार को मिशन रोजगार के तहत 801 युवाओं को सरकारी नौकरी दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
वर्ष 2022 में सत्ता संभालने के बाद से आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की ओर से किए गए प्रमुख वादों में सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराना भी शामिल था।
राज्य सरकार के अनुसार, वर्ष 2022 से अब तक कुल 71,777 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी थीं। मंगलवार को 801 और उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 72,578 हो गया है।
सरकार ने दावा किया कि अब तक सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से की गई हैं और इनमें रिश्वतखोरी, पक्षपात या राजनीतिक सिफारिशों की कोई भूमिका नहीं रही। सरकार का यह भी कहना है कि अब तक आयोजित किसी भी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठे हैं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब के विकास के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से शुरू की गई पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने और राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।
पंजाब सरकार ने दोहराया कि राज्य के युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0