हरमनबीर सिंह गिल को बनाया गया नया डीआईजी बॉर्डर रेंज
हरमनबीर सिंह गिल को बनाया गया नया डीआईजी बॉर्डर रेंज
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने बॉर्डर रेंज के डीआईजी को उनकी नियुक्ति के महज 11 दिन बाद ही बदल दिया है। लॉरेंस बिश्नोई विवाद में हाल ही में क्लीन चिट पाने वाले विवेक शील सोनी को 1 जून को बॉर्डर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया था। अब उन्हें इस पद से हटा दिया गया है और फिलहाल कोई नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।
सिर्फ 11 दिनों में बिना किसी नई पोस्टिंग के उन्हें हटाए जाने से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।
सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल को नया डीआईजी बॉर्डर रेंज नियुक्त किया है। चुनावी वर्ष में गिल की तैनाती उनके गृह क्षेत्र अमृतसर में की गई है। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसबीर सिंह गिल (डिंपा गिल) के भाई हैं।
गौरतलब है कि 2 दिसंबर 2025 को हरमनबीर सिंह गिल का तबादला डीआईजी फिरोजपुर रेंज के पद से कर उन्हें पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी), जालंधर में डीआईजी नियुक्त किया गया था।
तरणतारन उपचुनाव के दौरान अकाली नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर झूठे मामले दर्ज किए जाने के विवाद को लेकर भी गिल चर्चा में रहे थे। उस समय इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी विवाद हुआ था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0