वैश्विक तेल संकट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने ईंधन की बचत के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इन उपायों में वर्चुअल कोर्ट सुनवाई, जजों के लिए कार-पूलिंग और कर्मचारियों के लिए वर्क-फ्रॉम-होम की सुविधा शामिल है।