बस में सवार सभी 20 छात्र सुरक्षित; पुलिस जांच में जुटी, तकनीकी खराबी और चालक के नशे में होने की आशंका की भी जांच
बस में सवार सभी 20 छात्र सुरक्षित; पुलिस जांच में जुटी, तकनीकी खराबी और चालक के नशे में होने की आशंका की भी जांच
खबर खास | पंचकूला
मंगलवार सुबह चिटकारा इंटरनेशनल स्कूल की एक स्कूल बस पंचकूला में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी छह कारों से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 20 छात्र सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पुलिस के अनुसार, बस स्कूल की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह पहले सड़क किनारे खड़ी कुछ कारों से टकराई। इसके बाद चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस ने आगे खड़े कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल छह कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं यातायात व्यवस्था संभाली।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई।
पुलिस ने बस चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा बस में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं हादसे के समय चालक शराब के नशे में तो नहीं था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0