यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर बने कंट्रोल रूम; जालंधर सिटी में 400 वर्ग मीटर का अस्थाई वेटिंग एरिया तैयार, चिकित्सा टीमें और हेल्प डेस्क तैनात
यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर बने कंट्रोल रूम; जालंधर सिटी में 400 वर्ग मीटर का अस्थाई वेटिंग एरिया तैयार, चिकित्सा टीमें और हेल्प डेस्क तैनात
खबर खास | चंडीगढ़
त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पंजाब भर में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसके अलावा स्टैंडबाय पर अतिरिक्त कोच भी रखे गए हैं और यात्रियों की मांग के आधार पर और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।
फिरोजपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर बने कंट्रोल रूम
फिरोजपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) संजीव कुमार ने बताया कि भीड़ पर नजर रखने और यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 400 वर्ग मीटर में फैला एक अस्थाई वेटिंग एरिया तैयार किया गया है। स्टेशन पर मेडिकल टीमें और हेल्प डेस्क भी तैनात किए गए हैं, जबकि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्री टिकट बुकिंग के लिए 'UTS ऐप' का भी उपयोग कर सकते हैं।
डीआरएम ने सफाई और बैठने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लेटफॉर्म पर बिखरे पार्सलों को व्यवस्थित किया जाए ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
राजपुरा ट्रेन अग्निकांड की जांच जारी
राजपुरा के पास जलपाईगुड़ी की ओर जा रही एक ट्रेन में हाल ही में हुए अग्निकांड के संबंध में उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और इस चरण पर आग लगने के सही कारणों की पुष्टि नहीं की जा सकती।
ये प्रमुख स्पेशल ट्रेनें संभालेंगी भीड़ का जिम्मा
घोषित की गई प्रमुख स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल इस प्रकार है:
अमृतसर-कटिहार (05735): 27 नवंबर तक हर शुक्रवार।
अमृतसर-कोलकाता (04624): 25 नवंबर तक हर बुधवार।
अमृतसर-बरौनी (04668): 29 नवंबर तक हर रविवार (इस ट्रेन में 2 अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं)।
जालंधर सिटी-बढ़नी (05006): 26 नवंबर तक हर गुरुवार।
अमृतसर-जयनगर (04652): 29 नवंबर तक हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार।
अमृतसर-छपरा (04638): 30 नवंबर तक हर सोमवार।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0