चावल शेलर की क्षमता बढ़ाकर धान आवंटन के बदले मांगी थी रिश्वत; विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर की कार्रवाई
चावल शेलर की क्षमता बढ़ाकर धान आवंटन के बदले मांगी थी रिश्वत; विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर की कार्रवाई
खबर खास | बरनाला/पटियाला
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत सिंह और बरनाला मंडी की इंस्पेक्टर दविंदर कौर को 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई बरनाला की लख्खी कॉलोनी निवासी एक राइस शेलर मालिक की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि दोनों अधिकारियों ने उसके चावल शेलर की क्षमता के अनुसार धान का आवंटन बढ़ाने के एवज में 50,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने के दौरान हुई बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया था।
रिश्वत देने के बजाय शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क कर ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंप दी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0