हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति, परंपरा और ‘भारतीयता’ के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का मार्ग दिखाता है। वे हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति, परंपरा और ‘भारतीयता’ के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का मार्ग दिखाता है। वे हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं।
कहा, भगवान राम हमारी संस्कृति और भारतीयता के प्रतीक
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति, परंपरा और ‘भारतीयता’ के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का मार्ग दिखाता है। वे हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर फ्रांस के पेरिस में प्रवासी हरियाणवी समुदाय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग द्वारा आयोजित किया गया ।
मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि पूरा देश भगवान राम के नाम से गुंजायमान है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक श्रीराम जन्मोत्सव की धूम है। चारों ओर भक्ति का अद्भुत वातावरण है। श्रीराम नाम की धुन और भजनों की गूंज हर दिशा में सुनाई दे रही है। केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी करोड़ों श्रद्धालु इस पर्व को उत्साह और उमंग से मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राम नवमी हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को याद करने का अवसर देती है। भगवान राम से हम यह भी सीखते हैं कि अपने जन्मस्थान से जुड़े रहना चाहिए। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी कैसे धैर्य रखते हुए सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चला जाए। उनका व्यक्तित्व हमें पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सिखाता है। उनके आदर्श हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जन्मभूमि अयोध्या हर भारतीय के लिए ऊर्जा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में निर्मित भव्य, दिव्य और नव्य श्रीराम मंदिर भारत का गौरव है और देशवासियों की आस्था का केंद्र है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अभी भी 22 जनवरी 2024 के वे दृश्य याद हैं, जब अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय पूरा देश दिवाली मना रहा था। यह हमारे पुण्य कर्मों का ही फल है कि हम उस क्षण के साक्षी बने। राम नवमी का यह पर्व केवल भगवान राम के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य के मार्ग पर चलने वालों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंततः जीत सत्य की ही होती है। श्रीराम के आदर्श न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन में, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी मार्गदर्शक हैं। आज जब हम "विकसित हरियाणा-विकसित भारत" के निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं, तो हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0