राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत राजभवन में किया पौधारोपण
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस दौरान राजभवन परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पौधारोपण किया। राज्यपाल ने फलों के राजा आम की ’तोतापरी’ किस्म व मुख्यमंत्री ने आम की ’चौसा’ किस्म का पौधा रोपित किया। उन्होंने इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही मानसून आने वाला है। ऐसे समय में हर नागरिक को पर्यावरण की रक्षा हेतु एक पौधा अवश्य लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण करना हमारा सामूहिक दायित्व है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0