पाकिस्तान आधारित संचालक के निर्देशों पर काम कर रहे थे गिरफ्तार आरोपी: डीजीपी आगे की जांच जारी; आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी और बरामदगी की संभावना
पाकिस्तान आधारित संचालक के निर्देशों पर काम कर रहे थे गिरफ्तार आरोपी: डीजीपी आगे की जांच जारी; आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी और बरामदगी की संभावना
खबर खास, चंडीगढ़/अमृतसर :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के अभियान के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सी आई ) अमृतसर ने दो व्यक्तियों को 4 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पाकिस्तान से संबंधित सीमा पार नशा तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के अटारी निवासी आकाशदीप सिंह उर्फ़ टोनी और अमृतसर के बासरके भैणी निवासी पवनबीर सिंह के रूप में हुई। हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी ज़ब्त किया, जिसका उपयोग वे खेप पहुंचाने के लिए कर रहे थे।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्कर राणा किंग, जो सीमा पार से नशे की खेप ड्रोन के माध्यम से भेज रहा है, के निर्देशों पर काम कर रहे थे।
कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी आई अमृतसर की टीमों को किसी स्रोत से सीमा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में नशा हासिल करने की ठोस जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि तेज़ कार्रवाई करते हुए सी आई अमृतसर की पुलिस टीम ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को मनु अस्पताल के पास, छेहरटा-सन्न साहिब रोड, अमृतसर में उस समय घेर लिया, जब वे छेहरटा क्षेत्र में दूसरी पार्टी को खेप पहुंचाने जा रहे थे।
डीजीपी ने कहा कि पूरे मॉड्यूल को बेनकाब करने के लिए इस मामले में पिछली और आने वाली संबंधित कड़ियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी और बरामदगी की संभावना है।
इस संबंध में पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस एस ओ सी), अमृतसर में एन डी पी एस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफ आई आर नंबर 53, दिनांक 28-09-2025 दर्ज की गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0