जापान में लॉन्च हुई सुजुकी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, आधुनिक फीचर्स के साथ एक बार चार्ज करने पर 310 किमी तक चलने का दावा
जापान में लॉन्च हुई सुजुकी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार, आधुनिक फीचर्स के साथ एक बार चार्ज करने पर 310 किमी तक चलने का दावा
खबर खास | नई दिल्ली
सुजुकी ने अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार सुजुकी ई-स्काई को जापान में लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल को पहले विजन ई-स्काई कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था और अब इसे जापानी बाजार के लिए उत्पादन में उतार दिया गया है।
चार मीटर से कम लंबाई वाली सुजुकी ई-स्काई को शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों और संकरी गलियों में आसानी से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार में बॉक्सी डिजाइन के साथ कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
इसके प्रमुख फीचर्स में एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल-लाइट, रूफ स्पॉयलर, पार्किंग सेंसर, 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा, व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) तकनीक और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं।
सुजुकी ने अभी तक बैटरी क्षमता, इलेक्ट्रिक मोटर के आउटपुट और चार्जिंग स्पीड जैसी विस्तृत तकनीकी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि ई-स्काई एक बार चार्ज करने पर 310 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुजुकी ई-स्काई को जापान में करीब 15.5 लाख जापानी येन की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 9.5 लाख रुपये के बराबर है। इसकी बिक्री 16 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।
फिलहाल सुजुकी ई-स्काई केवल जापानी बाजार में उपलब्ध है। सुजुकी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0